फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बर्बादी के बजाय बच्चों के रोजगार और शिक्षा पर खर्च करें रुपये : महादेव

Thu, 12 Dec 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा क्षेत्र में आयोजित समारोह में लोगों से मिलते सामाजिक कार्यकर्ता महादेव बलाली।
विज्ञापन
बाढड़ा। आजकल विवाह समारोहों में दिखावे का ज्यादा प्रचलन होता जा रहा है। लोगों को शादी में बर्बादी के बजाय बच्चों के रोजगार और शिक्षा पर रुपये खर्च करने चाहिए। यह बात जनमानस सहायता फाउंडेशन के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता महादेव बलाली ने गांव चांदवास में शादी समारोह में शरीक होते हुए कही।
विज्ञापन

राजनेताओं व धनाढ्य वर्ग की ओर से खर्चीली शादियों का समाज पर नकारात्मक असर हो रहा है। ऐसे विवाह समारोहों में भोजन की भी काफी बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि खर्च को सामूहिक विवाह से कम किया जा सकता है। सामूहिक विवाह में कम खर्चे में कई जोड़ों का विवाह एक साथ हो जाता है। समाज के शिक्षित वर्ग को सादी और कम खर्चीली शादियों पर विचार करना चाहिए। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों काे आगे आना होगा। जब समाज के प्रबुद्ध लोग इसकी शुरुआत करेंगे तो समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव जाएगा। आज देखा देखी के कारण गरीब आदमी भी पिसता जा रहा है। विवाह शादी में बढ़ चढ़कर खर्च करने की बजाय बच्चों के रोजगार, व्यवसाय व उनकी शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए। अब समय आ गया है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पर विचार करना चाहिए और बिना धन बल का दिखावा किए बिना दहेज शादी करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें