फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कठिन शब्दों की आसानी से बताई स्पेलिंग, स्पर्धा में रिया, विधि व यशिका बनीं विजेता

Fri, 19 Jan 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर स्थित पीएमश्री राजकीय स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते हुए एडीसी जयेंद्र छिल्लर व डीईईओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। समग्र शिक्षा के तहत शहर के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रीडिंग प्रमोशन मंथ के अंतर्गत जिलास्तरीय स्पेल-बी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पेल-बी स्पर्धा में कक्षा छठी में राजकीय कन्या स्कूल सांजरवास की रिया, कक्षा सातवीं में कन्या स्कूल भागवी की विधि व कक्षा आठवीं में झोझू कलां स्कूल की यशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समग्र शिक्षा के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
डॉ. जयेंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों में भाषायी कौशल विकसित करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। इससे पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने अतिरिक्त उपायुक्त का अभिनंदन किया और विद्यार्थियों को सुंदर लिखावट के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में चार प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान डाइट बिरही कलां के वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न पांडे, डॉ. ओमप्रकाश पवार, प्रवक्ता सुशील कुमार, सोमबीर, प्राध्यापिका मंजू आर्य, ललिता, ममता, पूनम, शिवकुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एपीसी राजेश डागर बलवान सिंह एपीसी, संदीप एपीसी, बीआरपी पवन कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह, इंद्र मोहन, विकास, शंकर, ईशान बीआरपी, ज्योति, रश्मि बीआरपी आदि का सहयोग रहा।



हिंदी वर्तनी में वंशिका, रिंकू और जानवी ने मारी बाजी
कार्यक्रम के प्रभारी एपीसी रमेश कुमार ने बताया कि हिंदी वर्तनी में छठी कक्षा में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सांजरवास की वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में समसपुर स्कूल की रिंकू ने सातवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में राजकीय कन्या स्कूल सांजरवास की जानवी प्रथम रही।
विज्ञापन



हिमानी, कोमल, नीरज ने लिखी सबसे सुंदर कहानी

कहानी लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेला खुर्द की हिमानी प्रथम रही। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलाली की कोमल ने सातवीं कक्षा में प्रथम व आठवीं कक्षा में राजकीय कन्या स्कूल बौंदकलां की नीरज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में कलियाणा स्कूल की मुकल ने छठी कक्षा वर्ग में बाजी मारी। सातवीं कक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पातुवास की वंशिका प्रथम स्थान पर रही। आठवीं कक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पातुवास के चेतन ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें