चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ टीम ने शहर की कबाड़ी मार्केट से एक युवक को चोरी हुई स्कूटी के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान शहर के हीरा चौक निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सिटी थाने में केस कर जांच शुरू कर दी है।
हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी सोमबीर सिंह ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम महेंद्रगढ़ चुंगी पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हीरा चौक निवासी अमित चोरी की हुई स्कूटी लिए हुए है। इस समय शहर के कबाड़ी मार्केट में स्कूटी को बेचने की फिराक में घूम रहा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो युवक चुराई गई स्कूटी सहित काबू किया जा सकता है।
सूूचना के अनुसार टीम ने उक्त जगह पर दबिश तो आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन स्पेशल स्टाफ टीम ने उसे स्कूटी समेत दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित बताया। संदेह के तौर पर पुलिस ने उससे स्कूटी के कागज मांगे तो वो नहीं दिखा पाया। इसके बाद आईटी सैल की मदद ली गई तो पता चला कि यह स्कूटी चोरी की है। गत 21 दिसंबर को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मोर्या एन्कलेव थाने में स्कूटी चोरी का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।