फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पेट्रोल पंप संचालकों, बैंक अधिकारियों, ज्वेलर्स और सीएलजी कमेटी के सदस्यों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। यह बैठक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए की गई। इसमें आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
एसपी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं और सुनिश्चित करें कि वे हर समय सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि कैमरों की डीवीआर सेटिंग्स की जांच, बैकअप व्यवस्था और डमी डीवीआर का इस्तेमाल भी जरूरी है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में फुटेज सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने बैंक अधिकारियों को बिना वजह बैंक में बैठे संदिग्ध लोगों की पहचान कर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। उन्होंने बैंक गार्ड के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबी छुट्टियों के दौरान एक कर्मचारी बैंक का निरीक्षण अवश्य करे। साथ ही एटीएम के सेंसर दुरुस्त हों और छेड़छाड़ की स्थिति में तुरंत सूचना दें।
बिना पुलिस वेरिफिकेशन किसी भी कर्मचारी या किरायेदार को नियुक्त न करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी और मकान मालिक ऑनलाइन वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

इसके अलावा, शटर अलार्म, मजबूत सेफ और अधिक कैश को तुरंत बैंक में जमा करवाने की सलाह दी गई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को एक्सपायर दवाओं की नियमित जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें