फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण दिए निर्देश

Sun, 22 Sep 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा हलके में मतदान केंद्रा का निरीक्षण करने पहुंचीं एसपी पूजा वशिष्ठ। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ बाढड़ा हलके के मतदान केंद्रों पर पहुंचीं एसपी पूजा वशिष्ठ,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बाढड़ा मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण आयोजित करवाने की योजना बनाई जा रही है। पोलिंग बूथ की सुरक्षा संबंधी नीतियों का भी खासा ख्याल रखने के साथ यहां पर प्रबंधों का जायजा भी लिया जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके मद्देनजर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों की ओर से पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने स्वयं मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सरंपच प्रतिनिधि व मौजिज व्यक्तियों से वार्तालाप भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों को शांति व सुरक्षित तरीके से पूर्ण कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सजग है।

क्रिटिकल मतदान केंद्रों का लिया फीडबैक
एसपी ने क्रिटिकल मतदान बूथों पर चुनावों की तैयारियों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट ली। साथ ही कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति पर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। एसपी ने ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


- अफवाह पर न दें ध्यान, पुलिस का करें सहयोग
एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने युवाओं से कहा कि किसी प्रकार की अफवाह में आकर उग्र प्रदर्शन न करें। कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं।

फोटो 13
बाढड़ा हलके में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं एसपी पूजा वशिष्ठ। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें