संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ जिले से स्थानांतरित होकर आए एसपी अर्ष वर्मा ने सोमवार को चरखी दादरी पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। लघु सचिवालय पहुंचने पर डीएसपी धीरज कुमार, सुभाषचंद्र, नरेंद्र सिंह व भारत भूषण समेत थाना प्रभारियों व शाखा इंचार्जों ने उनका स्वागत किया।
वहीं, पदभार संभालते ही अर्ष वर्मा ने डीएसपी समेत थाना व चौकी प्रभारियों के साथ औपचारिक बैठक की और जिले की भौगोलिक स्थिति व अपराध संबंधी जानकारी ली। इसके बाद एसपी ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि जिले को नशामुक्त व अपराधमुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करें और नागरिकों को साइबर अपराधों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाए। ।