बाढड़ा। सब जूनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा में प्रदेश को रजत पदक जीताने वाली खिलाड़ी सोनिका का जीतपुरा में विजयी जुलूस निकाला गया। इससे पहले गांव में पहुंचने पर होनहार बेटी का ग्रामीणों ने स्वागत किया और कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड में सब जूनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम दूसरे स्थान पर रही है।
इस टीम में सबसे बेहतरीन खेलने वाली दादरी जिले से सोनिका नेहरा के खेल को अधिक सराहना मिली। सुबह विजयी जुलूस के साथ पहुंची कबड्डी खिलाड़ी सोनिका का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर विजय श्योराण काकड़ौली ने कहा कि गांव की बेटी सोनिका ने सीमित संसाधनों के बावजूद इस क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। अन्य लड़के- लड़कियों को उनके खेल से सीख लेते हुए अपना भविष्य सुरक्षित बनाना चाहिए। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र कुमार, सरपंच महिपाल सिंह, कोच समोता जुई, सुरेंद्र सिंह, अन्नु जीतपूरा, सरपंच महिपाल सिंह मौजूद रहे।