एचएसडीसी के बीज केंद्र पर गेहूं के बीज के लिए लगी लाइन।
बाढड़ा। हरियाणा बीज विकास निगम कार्यालय में रबी की फसलों के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किया गया 7.50 हजार क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण हो चुका है। इसी प्रकार चना, जई व सरसों के बीज का भी अधिक मात्रा में वितरण किया गया है।
कृषि विभाग की ओर से दक्षिणी क्षेत्र के रेतीले भागों के लिए अलग किस्मों का बीज तैयार करवाया गया है। हरियाणा बीज विकास निगम के माध्यम से प्रति वर्ष उन्नत किस्मों के बीज तैयार कर किसानों को लागत मूल्य पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे उस क्षेत्र में फसल उत्पादन की रिपोर्ट तैयार की जाती है। निगम ने मौजूदा समय में बाढड़ा खंड में गेहूं का अब तक 7.50 हजार क्विंटल बीज बिक्री किया है। सरसों के 29 क्विंटल बीज की बिक्री हुई। 32 क्विंटल जई व चने का 20 क्विंटल बीज बिक्री किया गया है। किसान बीज के लिए सुबह ही लाइन में खड़े हो जाते हैं। किसान विनोद कुमार, रमेश, सुरेश कुमार ने बताया कि यह बीज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के के कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार होता है जो रेतीले क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
हरियाणा बीज विकास निगम कार्यालय के बीज विक्रेता प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार बीज का ज्यादा मात्रा में बांटा गया है।