फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने समसपुर अड्डे से एक युवक को 20.60 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा है। आरोपी की पहचान समसपुर निवासी प्रदीप उर्फ बिल्ली के रूप में हुई है और उसके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि समसपुर निवासी प्रदीप उर्फ बिल्ली मादक पदार्थ बेचने का काम करता है। इस समय वो गांव के अड्डे पर खड़ा है और मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। इस आधार पर एएसआई संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश देने के लिए भेजी गई। टीम ने गांव के अड्डे पर संदेहजनक परिस्थितियों में खड़े युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रदीप बताया। इसके बाद संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो 20.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और सदर थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें