फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव चांगरोड क्षेत्र में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी। अहीर रेजिमेंट का गठन न होने पर गांव चांगरोड के ग्रामीणों ने रविवार को सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। सूबेदार मेजर चांद सिंह यादव और सूबेदार मेजर हरि सिंह यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की जा रही है। इसके लिए विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्रियों और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे गए हैं लेकिन सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग के लिए खेड़की दौला में धरना, प्रदर्शन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि रेजांगला युद्ध में सबसे ज्यादा शहादत अहीर समाज ने दी है। इसके लिए अहीर समाज के सैनिकों को अनेक वीरता पदक मिल चुके हैं। फिर भी अहीर समाज को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट का गठन जल्द करने की मांग की। अन्यथा ग्रामीण बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर हवलदार पोहकर, मान सिंह, नंबरदार देवेंद्र, सरजीत यादव, डॉ. ओमप्रकाश, छोटा पंच, सुनील कुमार, हवलदार मोलड़ सिंह, राजबाला, मास्टर संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें