फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनता महाविद्यालय के छह विद्यार्थी कौशल विश्वविद्यालय परिणाम में सफल

Sat, 24 Aug 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल की ओर से जारी मैनेजमेंट बैंकिंग एंड फाइनेंस एम वॉक के द्वितीय सेमेस्टर परिणाम में प्रथम छह स्थानों पर जनता महाविद्यालय के विद्यार्थियों का कब्जा रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित विभाग के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता एवं प्लेसमेंट अधिकारी रक्षिता वत्स ने बताया कि महाविद्यालय की छात्रा दीपिका ने 9.7 3, मयंक व बबली ने 9.60, अक्षय व रोहित ने 9.47 व पुष्पा भारती ने 9.40 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त करके विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।
प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय ने गत सत्र 2023 -24 से मैनेजमेंट बैंकिंग एंड फाइनेंस में पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ किया था। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों का इस पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलवाना है।
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि इनको सुविधा मिले तो किसी से काम नहीं है। इस पाठ्यक्रम के अनेक छात्रों का आईसीआईसीआई बैंक में भी चयन हुआ है। छात्रों की उपलब्धि पर प्रबंध समिति के महासचिव राधेश्याम ऐरन, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. सुशील बंसल, डॉ. नीरज गर्ग, बबीता, पूनम, मोहन गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें