चरखी दादरी। जिले में सोमवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8235 हो गई है। वहीं, कोरोना को हराने वालों की संख्या जिले में 8068 पहुंच गई है। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को विभाग के पास 28 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें से छह सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 22 की निगेटिव आई। कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार को विभाग ने कोरोना जांच के लिए 108 सैंपल लिए।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को दादरी शहर में तीन, बौंदकलां में दो और झोझूकलां में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। उन्होंने बताया कि शहर में तीन जबकि चरखी, हिंडोल और इमलोटा में एक-एक मरीज मिला है।