फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह लोगों की मौत, 150 नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना की रफ्तार जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 150 नए केस मिले हैं। मई माह के 11 दिनों में अब तक 43 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं, जबकि 1207 नए संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को एक महिला और पांच पुरुष संक्रमितों की मौत हुई। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 3561 हो गए हैं और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक शहरी और पांच ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों ने दम तोड़ा है। उन्होंने बताया कि झोझूकलां निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, पिचोपा कलां निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, चरखी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, पैंतावास कलां निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, सासरोली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति समेत गांधी नगर निवासी 40 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 150 नए संक्रमित मिले हैं और इनमें 60 महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों की उम्र नौ से 80 वर्ष है।
सीएमओ ने बताया कि 11 मई की शाम तक कोरोना जांच के लिए जिले से 166151 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 3561 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 161504 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 805 सैंपल लिए गए और अभी 1086 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 178 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि जिले में फिलहाल 858 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 48 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और जिले में अब तक 2573 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई छह मौतों से कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा 82 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले नए कोरोना संक्रमित
मंगलवार को दादरी शहर में 46 कोरोना संक्रमित मिले हैं। रावलधी में चार, मिसरी में आठ, घिकाड़ा में सात, अचीना में सात, सांवड़ में तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा हिंडोल, कमोद, पैंतावास, डोहकी, मिर्च, सांकरोड, बिरही कलां, हड़ौदी, साहुवास, मानकावास, खेड़ी बूरा, इमलोटा, बेरला, गोपी, डांडमा, दगड़ोली, पांडवान, डुडीवाला किशनपुरा, धनासरी, बाढड़ा, नांधा, भागवी, रामनगर व चरखी आदि गांव में कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं।
18 से 44 वर्ष तक की उम्र के1871 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 18 सेशन लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों के लिए 17 सेशन लगाए गए जबकि एक सेशन 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए लगाया गया। 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1871 लोगों ने और 45 वर्ष से अधिक की उम्र के 378 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया
जानिए....किस केंद्र पर कितने लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य केंद्र - इतनों ने वैक्सीन लगवाई
सिविल अस्पताल- 450
एमसीएच- 168
बौंदकलां-160
अचीना- 94
इमलोटा- 79
रानीला-80
सांवड़-70
झोझूकलां- 150
बलकरा-89
संतोकपुरा- 87
मानकावास-80
माई कलां- 90
गोपी- 144
बाढड़ा-170
हड़ौदी-84
कादमा-85
छपार-69
मंगलवार को छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 150 नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि सावधानी और सतर्कता बरतें। लक्षण नजर आते ही अपनी कोरोना जांच करवाएं।
विज्ञापन

- डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें