फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक कोटे से हरे-भरे होंगे शहर के छह मुख्यमार्ग

विज्ञापन
भगवान परशुराम चौक से लोहारू चौक को जाने वाली मुख्य सड़क। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मुख्यमार्गाें पर विधायक कोटे से हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसके लिए छह मुख्यमार्गाें का चयन किया गया और इनकी सूची वन विभाग को सौंप दी गई है। विभाग की ओर से इन मुख्समार्गाें पर पलाश के दो से तीन फुट ऊंचे पौधे ट्री-गार्ड के साथ लगाए जाएंगे। जल्द ही यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दादरी को जिला मुख्यालय का दर्जा मिले आठ साल हो चुके हैं। जिला मुख्यालय बनने के बाद भी दादरी शहर के मुख्यमार्गाें पर हरियाली नहीं बढ़ पाई है। हालांकि, इसके लिए शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन के डिवाइडर पर पौधरोपण जरूर किया गया, लेकिन यह नाकाफी है। इसके मद्देनजर विधायक सुनील सांगवान अपने कोटे से शहर के छह मुख्यमार्गाें पर पलाश के पौधें लगाकर हरियाली बढ़वाने जा रहे हैं।

दरअसल, शहर को हरा-भरा करने की कवायद विधायक आदर्श नगर योजना के तहत होगी और इसका प्रारूप तैयार किया जा चुका है। अब वन विभाग के अधिकारियों ने कार्य को परवान चढ़ाने के लिए एस्टिमेट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, विधायक की ओर से इस आशय को लेकर जारी किए पत्र में दो से तीन फुट लंबे पलाश के पौधे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पौधों को नष्ट होने से बचाने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाने के निर्देश वन विभाग को दिए गए हैं। वहीं, भविष्य में वन विभाग की ओर से इनके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी कर्मचारी को सौंपी जाएगी। विधायक सांगवान ने जेल अधीक्षक रहते हुए सुनारिया जेल में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतरीन प्रयास किए थे।
विज्ञापन


इन मुख्य सड़कों पर लगेंगे पौधे

विधायक आदर्श शहर योजना के अनुसार भगवान परशुराम चौक से लोहारू रोड तक, परशुराम चौक से रोहतक चौक तक, रावलधी चौक से समसपुर रोड तक, समसपुर टी प्वाइंट से महेंद्रगढ़ रोड तक, लोहारू चौक फ्लाइओवर से महेंद्रगढ़ चौक तक, लोहारू फ्लाइओवर से भिवानी रोड पर पौधे लगाए जाएंगे।

नगर परिषद की जगह में लगाए जाएंगें सभी पौधे

तैयार की योजना अनुसार सभी मुख्यमार्गों पर लगने वाले पौधे नगर परिषद की खाली पड़ी जगह पर लगाए जाएंगे। पौधरोपण का कार्य सड़क के दोनों तरफ किया जाएगा ताकि शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को हरियाली प्रभावित करे।

गहरे लाल रंग के फूलों से लद जाता है पौधा

वन विभाग के अधिकारियों की माने तो पलाश के पौधे पर लगने वाले फूल छोटे व अर्धचंद्राकार और गहरे लाल रंग के होते हैं। फूल फागुन के अंत व चैत के आरंभ में लगते हैं। उस समय सभी पत्ते झड़ जाते हैं और पेड़ फूलों से लद जाते हैं। जो देखने में मनमोहक होते हैं।





शहर में हरियाली बढ़ाने की जरूरत है और इसी दिशा में वन विभाग को पलाश के पौधरोपण का एस्टिमेट तैयार करने के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही यह कार्य करवा दिया जाएगा।

- सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका



विभाग के पास विधायक सुनील सांगवान की ओर से पलाश के पौधे लगाने की योजना का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश मिले हैं। जल्दी ही मुख्य सड़कों पर लगने वाले पौधों का एस्टिमेट बनाकर भेज दिया जाएगा। प्रयास है कि इस योजना को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाया जाए।
विज्ञापन


- हेमंत पारिक, वन रेंज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें