फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर एसटीपी से निकाली जाएगी छह फीट गाद, बढ़ेगी भंडारण क्षमता

Sun, 07 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग अब मानसून सीजन से पहले समसपुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की पानी भंडारण क्षमता बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत एसटीपी टैंक में 6 फीट गहराई तक जमा गाद की निकासी की जाएगी। इससे टैंक की गहराई के साथ भंडारण क्षमता भी बढ़ेगी। अप्रैल माह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग की योजना है कि शहर के कीकरवासनी स्थित तालाब व डूंगरवाला जोहड़ से भी पानी निकासी करवा दी जाए। इसके बाद यहां से भी गाद की निकासी करवाई जाएगी। योजना को परवान चढ़ाने के लिए विभाग ने कीकरवासनी क्षेत्र में काम शुरू करवा दिया है। इस परियोजना पर एक करोड़ 12 लाख रुपये का बजट खर्च होना है।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग के पास शहर से बारिश के पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। शहर से बारिश एवं सीवर पानी निकासी के लिए दिल्ली रोड व रामनगर के समीप जनस्वास्थ्य विभाग ने एसटीपी बना रखे हैं। इन एसटीपी में पानी के स्टोरेज के लिए जगह कम है।बारिश के सीजन में तो आसपास के खेतों में सीवर का पानी भरा रहता है। इससे आसपास का वातावरण दुर्गंधमय बना रहता ही है, साथ ही भूजल भी खराब हो रहा है। इसके साथ सीवर लाइनों में कचरा एवं प्लास्टिक भी एक समस्या बन रहा है, जिससे लाइन ब्लॉकेज बनी हुई हैं। ऐसे में शहर से पानी की निकासी करने के लिए विभाग ने स्थायी समाधान पर काम करना शुरू किया हुआ है।

शहर में 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन
शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन है, जो आए दिन कहीं न कहीं से बंद पड़ी रहती है। एक लाइन रुकने पर साथ लगती कई लाइनें प्रभावित हो जाती हैं। सफाई कर्मचारी फट्टी व मशीन आदि के जरिए इनको खोलने का प्रयास करते हैं। जेट मशीन के जरिये भी कई बार लाइनों के ब्लॉकेज खोलने में दिक्कत आ रही है।




अब विभाग इन बिंदुओं पर करेगा काम
जनस्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्लान तैयार करते हुए दिल्ली रोड स्थित मेन एसटीपी के स्टोरेज टैंक की छह फुट तक गहराई बढ़ाई जाएगी। इससे मानसून सीजन में पानी का अतिरिक्त स्टोरेज किया जा सकेगा। यह सब होने के बाद सीवर लाइनें बैक नहीं मार पाएंगी। इसी प्रकार नगर में कीकरवासी क्षेत्र में बने जोहड़ की भी गाद निकाली जाएगी। इसका काम शुरू कर दिया गया है। कीकरवासनी क्षेत्र में आसपास के घरों में पानी न घुसे, इसके लिए विभाग यहां दीवार का भी निर्माण करेगा। इसी प्रकार डूंगरवाला जोहड़ को भी खाली कर इसकी सफाई की जाएगी ताकि पानी स्टोरेज की क्षमता बढ़ सके। जोहड़ के पानी से उठान कर रोहतक रोड होते हुए लाइन के माध्यम से दिल्ली रोड एसटीपी में डाला जाएगा। इसी प्रकार झज्जर रोड पर 152-डी के समीप मिनी पोंड की भी गाद निकासी होगी।
विज्ञापन





वर्जन:
अप्रैल में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर में जलभराव की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। एसटीपी स्टोरेज टैंक व अन्य तालाबों की सफाई करवाकर इनकी स्टाेरेज क्षमता बढ़ाई जाएगी। नगर से पानी उठान के लिए नई मोटरें भी लगाई जानी हैं। विभाग ने शहर में नई मेन लाइनें भी बिछाई हैं। - बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें