फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिष्ठान भंडार से छह घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ बौंदकलां में दबिश देकर तीन मिष्ठान भंडार से 6 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में इनका उपयोग नियमों के खिलाफ है और इस पर संज्ञान लेते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बौंदकलां थाने में केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बौंदकलां पहुंचा। यहां सोनी स्वीट्स, बालाजी मिष्ठान भंडार और बीकानेर मिष्ठान भंडार पर दबिश दी गई। संयुक्त टीम को सोनी स्वीट्स से तीन, बालाजी मिष्ठान भंडार से एक और बीकानेर मिष्ठान भंडार से दो घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन सिलिंडर को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्र की गैस एजेंसी में जमा करवा दिया और इस संबंध में बौंदकलां थाने में शिकायत दी। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई में घरेलू गैस सिलिंडर का कॉमर्शियल प्रयोग होता मिला और इस पर संज्ञान लेकर उन्हें जब्त करने के साथ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें