फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 190 संक्रमित स्वस्थ, 117 लोग पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को छह संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक दिन में सर्र्वाधिक 117 लोग संक्रमित मिले और 190 लोगों ने कोरोना को मात दी है। छह और मौतों के बाद कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 58 हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को झोझूकलां निवासी दो संक्रमितों समेत छह लोगों की मौत हुई है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बुधवार को दम तोड़ने वाले संक्रमितों की उम्र 38 से 78 साल के बीच है। झोझूकलां निवासी 38 और 78 साल के दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इनके अलावा सांजरवास निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, भागवी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, मंदौला निवासी 66 वर्षीय महिला और धनासरी निवासी 50 वर्षीय महिला की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को 117 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 49 शहर और 68 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बुधवार को 42 महिलाएं और 75 पुरुष संक्रमित मिले हैं। शहर की विद्या विहार कॉलोनी में सात और कारी रूपा में तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 190 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं जो एक दिन में सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

1083 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित
जिले से स्वास्थ्य विभाग पांच मई तक कोरोना जांच के लिए 161441 सैंपल ले चुका है, जिनमें से 2682 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 157676 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में फिलहाल 427 कोरोना सक्रिय केस हैं। अब तक 2196 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल 1082 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
यहां मिले एक से अधिक संक्रमित
शहर की विद्या विहार कॉलोनी, शंकर मार्केट, वार्ड-17, वार्ड-15, सेहलंगा, बाढड़ा, कारी रूपा, मांढी पिरानू, बीजणा, बेरला, रूदड़ोल, रामनारायाण विहार और शहर के शिव स्कूल क्षेत्र में दो या इससे अधिक लोगों की रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

बुधवार को छह संक्रमितों की मौतें हुई हैं जबकि 117 नए केस सामने आए हैं। 190 संक्रमित बुधवार को स्वस्थ भी हुए हैं। हमारी टीमों ने 872 नए सैंपल लिए हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें