फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कीकरवासनी हनुमान मंदिर के समीप दूषित पानी भरने से हालात बने विकट, श्रद्धालु हो रहे परेशान

Tue, 23 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कीकरवासनी क्षेत्र स्थित श्री हनुमान मंदिर के साथ में जमा दूषित पानी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुराना शहर कीकरवासनी क्षेत्र स्थित श्री हनुमान मंदिर के बाहर जमा सीवर के पानी से विकट समस्या बनी हुई है। मंदिर के समीप बने वेस्ट वाटर स्टोरेज की मोटर एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इसके कारण पानी ओवरफ्लो होने लगा है। दूषित पानी मंदिर के मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। उन्हें आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में तो समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि समस्या के बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। विभाग को लिखित शिकायत भी सौंपी गई हैं। इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ट्रस्ट प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक स्थल के बाहर सीवर का पानी जमा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मंदिर परिसर के आसपास की स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि प्रति वर्ष बारिश के मौसम में मंदिर परिसर के चारों ओर दो फीट पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें