फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: श्रीपाल यादव ने 10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर दिया जागरूकता का संदेश

Mon, 22 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
धावक श्रीपाल यादव अपने मेडल दिखाते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी दर्शन परिसर में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में जिले के गांव पैंतावास खुर्द निवासी श्रीपाल यादव ने 10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर युवाओं को फिटनेस और नशामुक्त जीवन का प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता फैलाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया।
श्रीपाल यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके साथ भिवानी के सेक्टर-13 निवासी रमेश श्योराण जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और राजमल बहमनिया जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त साथ रहे। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर अनुशासन, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली का उत्कृष्ट परिचय दिया।
विज्ञापन

विशेष बात यह रही कि तीनों धावकों की आयु 58 से 65 वर्ष के बीच होने के बावजूद उनका उत्साह युवाओं से किसी भी प्रकार कम नहीं दिखाई दिया। दौड़ पूरी करने के बाद तीनों प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
श्रीपाल यादव ने कहा कि नियमित व्यायाम, दौड़ और योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखते हैं। वहीं रमेश श्योराण और राजमल बहमनिया ने युवाओं से खेलों तथा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें