फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: श्रेया मिस तो अमित को मिला मिस्टर फेयरवेल का खिताब

Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल में आयोजित समारोह में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीपीएस चेयरपर्सन कृष्णा देवी ने इसकी अध्यक्षता की जबकि बतौर मुख्यातिथि जनता कॉलेज वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसाइटी उपप्रधान सुनील गर्ग, वार्ड 13 पार्षद कुलदीप सैनी व समाजसेवी नवीन सैनी समारोह में शामिल हुए। विद्यालय निदेशक मुन्नालाल गुप्ता व पूनमचंद गुप्ता ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया।

प्राचार्य नमन गुप्ता ने बताया कि नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं के छात्रों को विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने शिक्षकों व दसवीं के छात्रों को टाइटल सोंग देकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। इस दौरान शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले होनहारों को सम्मानित भी किया गया। विदाई पार्टी में मिस फेयरवेल श्रेया गुप्ता और मिस्टर फेयरवेल अमित सरोहा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें