फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नई अनाज मंडी में 68,405 क्विंटल बाजरा कम मिला, जांच में खुली गड़बड़ी

Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गठित की गई टीमें मंडी में जांच करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी की नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद से पहले डाले गए बाजरे की जांच में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। रिकॉर्ड के अनुसार मंडी में जितने बाजरे की आवक हुई थी और खरीद के बाद जितना बाजरा निर्धारित गोदामों में भेजा गया।
विज्ञापन

इसके हिसाब से मंडी में 1,85,915 क्विंटल बाजरा शेष होना चाहिए था। मगर भौतिक सत्यापन के दौरान मौके पर केवल 1,17,510 क्विंटल बाजरा ही मिला। इस तरह रिकॉर्ड के मुकाबले मंडी में 68 हजार 405 क्विंटल बाजरा कम पाया गया है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।



तीन कमेटियों ने की जांच

प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के दादरी अनाज मंडी दौरे के दौरान किसानों ने सरकारी खरीद से पहले मंडी में डाले गए बाजरे की जांच करवाने की मांग उठाई थी। किसानों की मांग पर कृषि मंत्री ने बाजरे की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने उसी दिन तीन अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने मंडी में दर्ज आवक के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध बाजरे का मिलान करते हुए जांच पूरी की। जांच में सामने आया कि रिकॉर्ड के अनुसार मंडी में जितना बाजरा मौजूद होना चाहिए था, मौके पर उससे काफी कम मिला है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड में 1.85 लाख क्विंटल बाजरा शेष, मौके पर मिला 1.17 लाख

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार नई अनाज मंडी में बाजरे की कुल आवक 4 लाख 18 हजार 290 क्विंटल दर्ज की गई थी। इसमें से खरीद के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से 2 लाख 32 हजार 375 क्विंटल बाजरा निर्धारित गोदामों में भेजा गया था। आवक और गोदामों में भेजे गए बाजरे का हिसाब लगाने पर मंडी में 1 लाख 85 हजार 915 क्विंटल बाजरा शेष होना चाहिए था। इसके विपरीत भौतिक जांच के दौरान मंडी में केवल 1 लाख 17 हजार 510 क्विंटल बाजरा ही उपलब्ध मिला।
इस प्रकार रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध बाजरे के बीच 68 हजार 405 क्विंटल का अंतर पाया गया।


खरीद प्रक्रिया पर उठे सवाल

इतनी बड़ी मात्रा में बाजरा कम मिलने से खरीद प्रक्रिया और मंडी में दर्ज रिकॉर्ड को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कमेटी ने जांच के दौरान उपलब्ध रिकॉर्ड और मौके पर बाजरे की स्थिति का मिलान करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है।


मुख्यालय करेगा आगामी कार्रवाई
जांच कमेटी की रिपोर्ट में बाजरे की इतनी बड़ी मात्रा कम मिलने के मामले को संदेहास्पद बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में सरकार को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। अब जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, जहां तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जांच के निष्कर्षों और रिकॉर्ड में सामने आए अंतर के आधार पर जिम्मेदारी तय करने और आवश्यक कार्रवाई को लेकर मुख्यालय स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्सन:
गड़बड़ी की पूरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजती है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- मनदीप कौर, उपायुक्त, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें