फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: श्रमिकों की कमी बनी बाधा... गेहूं गोदाम में अनलोडिंग प्रक्रिया धीमी

Sun, 26 Apr 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वेयरहाउस के गोदाम के बाहर लगी वाहनों की कतार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के गोदाम में श्रमिकों की कमी के चलते गेहूं से भरे वाहनों का अनलोडिंग कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि वेयरहाउस रोड से लेकर मुख्य लोहारू रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं जिससे चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार श्रमिकों की कमी के कारण गोदाम के पांच में से दो प्वाइंट बंद करने पड़े हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर 12 श्रमिकों की जरूरत होती है लेकिन फिलहाल केवल 36 श्रमिक ही तीन प्वाइंटों पर काम कर रहे हैं, जिससे क्षमता से कम काम हो पा रहा है और वाहनों की अनलोडिंग में देरी हो रही है। अधिक नमी युक्त गेहूं की आपूर्ति के चलते 650 क्विंटल गेहूं गोदाम से वापस आढ़तियों के पास भेजा गया है।
गोदाम प्रबंधन का कहना है कि शाम तक अतिरिक्त श्रमिकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद सभी प्वाइंटों पर काम शुरू कर दिया जाएगा और वाहनों की निकासी प्रक्रिया तेज होगी। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में रविवार को 141 किसानों से 5507 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। अवकाश के बावजूद उठान कार्य जारी रहा और रविवार को 27,470 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। अब तक कुल 2,84,525 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन

मंडी व खरीद केंद्रों में उठान की स्थिति (क्विंटल में)
खरीद केंद्र
उठान (क्विंटल) उठान शेष (क्विंटल)
दादरी
20,017
75,989
बाढड़ा
1,250
22,352
झोझू कलां
817
4,769
बौंद कलां
1,660
41,143
बेरला
740
6,833
छपार
2,986
28,988
कुल
27,470
1,80,074
नोट : यह आंकड़ा क्विंटल में है।

गोदाम में श्रमिकों की कमी के चलते गेहूं से भरी गाड़ियां खाली होने में समय लग रहा है। आज शाम तक 24 श्रमिकों के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद गोदाम के पांचों प्वाइंटों पर गाड़ियां लगवाकर खाली करवाने की प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी। - विकास यादव, प्रबंधक, केंद्रीय भंडारण निगम गोदाम, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें