दादरी की पूर्ण मार्केट में सीवरेज सफाई व्यवस्था का जायजा लेते संदीप प्रधान। विज्ञप्ति
- फोटो : ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर खस्ताहाल सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते तीर्थपुरोहित व अन्य।
शहर की पूर्ण मार्केट के दुकानदारों और राहगीरों को अब सड़कों पर भरे दूषित पानी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से मार्केट में सीवरेज लाइनों की सफाई की गई।
कई दिनों से ठप सीवरेज व्यवस्था के समाधान की मांग को मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संदीप फोगाट की अगुवाई में उठाया जा रहा था। शुक्रवार को आखिरकार इस पर संज्ञान ले लिया गया। फोगाट ने मौके पर मौजूद रहकर कार्य का जायजा लिया और मार्केट की स्वच्छता के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। फोगाट ने बताया कि मार्केट की गलियों में सीवरेज व्यवस्था पिछले काफी समय से खराब हालात में चल रही थी। दुकानदारों की ओर से उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि सीवरेज व्यवस्था ठप रहने के कारण दूषित पानी मार्केट की सड़कों पर भरा रहता था। इसके कारण यहां गंदगी के अलावा दुर्गंध का माहौल भी बना रहता था। इस स्थिति में मार्केट में स्थित दुकानों में कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। गंदगी के माहौल में ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराते थे लेकिन अब इस समस्या का समाधान करवा दिया गया है।