फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जलभराव से दुकानदार एवं राहगीर परेशान

Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जुई रोड पर पानी में फंसा वाहन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड पर बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास कई दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार धर्मेंद्र, रमलू, गोपीराम, संदीप,अशोक, सुंदर, संजय, आनंद आदि ने बताया कि यहां हर बार मानसून सीजन में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था न होने से दिक्कत बन रही है। दुकानों के सामने जलभराव बना हुआ है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से पानी निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की है। जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो तेज बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें