झोझूकलां। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की पहलवानों ने पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की पहलवानों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी है।
कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि पानीपत के इसराना स्थित राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में एक से चार मार्च तक राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज कुश्ती
प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें झोझूकलां महिला महाविद्यालय की पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि पहलवान शीतल ने स्पर्धा के 53 किलोग्राम भारवर्ग में सहभागिता निभाई और सभी प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पहलवान स्नेहा ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में सहभागिता निभा कांस्य पदक जीता। कोच प्रदीप ने बताया कि महाविद्यालय की तीसरी महिला पहलवान पुष्पा ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय और जिले का का नाम रोशन किया।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान धर्मबीर सिंह, कोषाध्यक्ष मांगेराम, प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान, रितु सांगवान और फुटबाल कोच पूनम ने तीनों होनहार महिला पहलवानों को बधाई दी है।