संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित ब्राह्मण भवन मंदिर में वीरवार को नूतन ब्राह्मण सभा की बैठक हुई। इसमें अनेक विषयों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य रूप से सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए कार्यकारिणी का गठन अहम रहा। बैठक में सभी ने गहन चर्चा के बाद शशिकांत भारद्वाज को संगठन का प्रधान मनोनीत किया।
इसके बाद प्रधान को कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव करने का अधिकार दिया गया। शशिकांत भारद्वाज ने मेजर गौरी शंकर, रामसिंह शर्मा, सतवीर गौड, मनफूल रावलधिया, भोजराज शास्त्री, कुलदीप जोशी, सूबेदार दिलबाग मराठा को संरक्षक चुना। महावीर कौशिक को वरिष्ठ उपप्रधान, राहुल मराठा व ओमकार को उपप्रधान, अधिवक्ता प्रवीन मराठा को महासचिव, राकेश वशिष्ठ को सचिव, रविंद्र वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष, अश्वनी भारद्वाज को सह कोषाध्यक्ष, दिनेश वशिष्ठ को संगठन महासचिव, देवकीनंदन भारद्वाज को मीडिया प्रमुख चुना गया। लक्ष्मी नारायण, संजीव शास्त्री, डाॅ. सुनील मंदौली, हरीश शर्मा बीजणा, पूर्व पार्षद श्रीभगवान, रविंद्र कौशिक चिड़िया, नरेंद्र निर्मल, अनिल पांडे, राजू नागवान, महेश राव आदि कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए। सभी ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताया और जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरी करने का विश्वास दिलाया।
फोटो : 10
ब्राह्मण भवन में बैठक करते नूतन ब्राह्मण सभा सदस्य। स्रोत : संगठन