फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एक अप्रैल से शुरू होगी साझा डेयरी : मनोहर लाल

Tue, 14 Mar 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पशुपालन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार एक अप्रैल से गांवों में साझा डेयरी का शुभारंभ करेगी। सहकारिता विभाग के तत्वावधान में चलाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत लोगों को पशुपालन के लिए पशुओं को बांधने का स्थान मिल सकेगा। दादरी में आयोजित 39वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के उन लाभार्थियों को भी लाभ होगा, जो पशुपालन से आजीविका कमाना चाहते हैं और जिनके मकान में जगह कम होने की वजह से वे गाय या भैंस नहीं बांध सकते। उन्होंने कहा कि बजट में साझा डेयरी परियोजना का प्रावधान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना में सबसे अधिक 60 प्रतिशत लोगों ने लोन पशुपालन के लिए आवेदन किए हैं। अंत्योदय स्कीम में सात लाख परिवारों का पंजीकरण किया गया था जिनमें से 80 हजार को बैंक लोन दे दिया गया है। इस साल में दो लाख परिवारों के लिए दो हजार करोड़ रुपये के लोन देने का प्रावधान कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश के करीब 28 हजार छोटे कामगारों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है और इनमें से अधिकांश ने अपने ऋण चुकाकर बीस हजार रुपये के लोन के लिए आवेदन कर दिया है। यह देखने में आता है कि छोटे ऋणों का भुगतान समय पर किया जाता है, इसलिए कामगारों को अधिक से अधिक ऋण देकर उनके आर्थिक उत्थान का मार्ग सरकार प्रशस्त करने जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अपनी धर्म-संस्कृति के अनुसार हर व्यक्ति को गोवंश का आदर करना चाहिए। गाय-बैल के प्रति आर्थिक दृष्टिकोण रखना उचित नहीं है। गोवंश को सम्मान देने के लिए सरकार गोसेवा आयोग को 400 करोड़ रुपये दे रही है। इस राशि से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भेजा जाएगा। सरकार उन संस्थाओं को भी पंचायती जमीन पर गौपालन के लिए भूमि देगी, जो बेसहारा गोवंश की सेवा करना चाहती है। इस समय राज्य में 632 गोशालाएं हैं।
- 6 नए पॉली क्लीनिक खोलेगी सरकार
पशुधन प्रदर्शनी की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सात पॉली क्लीनिक स्थापित हैं और 6 नए पॉली क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से एक दादरी में बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी भावनाओं के अनुसार हरियाणा में भी उन्नत खेती और उत्तम पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- कृषि मंत्री ने की जैविक खेती शुरू करने की अपील
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने समारोह में पशुधन प्रदर्शनी को कामयाब बनाने के लिए सभी पशुपालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जैविक खेती की शुरूआत करे और देसी गाय को पालें। इस पर उनको 25 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।
- ओपी धनखड़ ने की बाईपास की मांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि दादरी शहर के चारों ओर हाईवे का दायरा बढ़ चुका है। उन्होंने बधवाना नहर के साथ शहर का एक और बाईपास बनवाने की मांग रखी, जिससे खनन सामग्री के वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा और वे बाहर से ही चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें