फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शमशेर सिंह बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Mon, 29 Jan 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष शमशेर रुदड़ौल व अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए शिक्षक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बाढड़ा। राजकीय प्राथमिक स्कूल कारी आदु में कार्यरत शिक्षक शमशेर सिंह रुदड़ौल को सर्वसम्मति से प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिक्षक संघ के राज्य ऑडिटर ललित कुमार व विजय हुड्डा पर्यवेक्षिक की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह रांगी ने कार्यकारिणी का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश उमरवास ने बताया कि नृपेंद्र सिंह रावलधी को संगठन का चेयरमैन, स्नेहलता को महासचिव, ओमप्रकाश को सचिव, हरपाल सिंह को प्रेस प्रवक्ता बनाया गया है। इस दौरान मास्टर अजय कुमार, सुधीर, हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, नानकचंद, राकेश, जयबीर सिंह, कृष्ण, संदीप, राकेश कुमार, जयबीर, सोमबीर, अशोक व दारा सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें