फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंड़ाफोड़, दो महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
कैफे के अंदर से पकड़ी गईं महिलाओं को ले जाते हुए पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित एक कैफे में सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार किया है। एक महिला झज्जर और दूसरी बहादुरगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरदार झाडू सिंह चौक के समीप एक कैफे में देह व्यापार चल रहा है। इसके आधार पर सिटी थाना प्रभारी बीर सिंह ने महिला पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। दोपहर बाद करीब पौने दो बजे पुलिस टीम कैफे पर पहुंची। यहां केवल मेन गेट खुला था, जबकि अन्य गेट बंद मिले। पुलिस टीम जब अंदर पहुंची दो महिलाएं और सात पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। करीब 50 मिनट तक पुलिस यहां मौजूद रही और महिलाओं व सभी पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कलानौर निवासी व्यक्ति है कैफे संचालक
पुलिस सूत्रों के अनुसार कैफे को कलानौर निवासी सुनील चला रहा था। पुलिस ने जो सात पुरुष मौके से पकड़े हैं उनमें से छह दादरी और एक कलानौर का रहने वाला है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहा देह व्यापार का कारोबार
दादरी जिले में देह व्यापार लगातार बढ़ रहा है। करीब आठ माह पहले रावलधी-दिल्ली बाईपास पर एक होटल में दबिश देकर दो युवतियों और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले ढाणी फाटक ओवरब्रिज के समीप एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।
जांच की जा रही है : डीएसपी
डीएसपी बली सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरदार झाडू सिंह चौक के समीप एक कैफे में दबिश दी। वहां से दो महिलाओं और सात पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कैफे संचालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें