फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सात नई कॉलोनियां शहर के नक्शे में होंगी शामिल

Sun, 19 Feb 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर का दृश्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सात कॉलोनियों में रहने वाले करीब 15 हजार लोगों की वैध कॉलोनियों के नक्शे में शामिल करने की मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।इसके लिए नगर परिषद की ओर से इन कॉलोनियों को जोड़कर नया नक्शा तैयार करवाया जा रहा है। इन कॉलोनियों में शंकर कॉलोनी, रामनगर विहार, ऑटो मार्केट, विवेक नगर, हरि नगर एक्सटेंशन और पूर्ण नगर एक्सटेंशन कॉलोनी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से शहर की वैध कॉलोनियों का नया नक्शा रोहतक के आर्किटेक्ट से तैयार करवाया जा रहा है। सोमवार तक नगर परिषद के पास नया नक्शा पहुंचने की उम्मीद है और इसके अगले ही दिन मंगलवार को इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इसकी पुष्टि नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी ने की है।
बता दें कि दादरी को जिला मुख्यालय का दर्जा मिलने के बाद शहर में मकानों की संख्या बढ़ी है। लोगों ने कॉलोनियों के बाहरी क्षेत्रों में भी मकान बनाए हैं। संबंधित कॉलोनियों का ये क्षेत्र वैध कॉलोनियों के नक्शा में शामिल न होने से लोग सड़क, सीवर और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोग कॉलोनियों के इन बाहरी क्षेत्रों को नगर परिषद की वैध कॉलोनियों के नक्शे में शामिल कराने की मांग उठा रहे हैं, ताकि सुविधाएं मिलने से उनकी परेशानियां कम हो सके। इस मांग पर अब नगर परिषद ने गौर करते हुए इन कॉलोनियों को नक्शा में शामिल करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत शहर का नया नक्शा तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- जिला योजनाकार विभाग के जरिये मिली कॉलोनियों की रिपोर्ट
शहर ने हाल ही में अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए आवेदन मांगे थे। जिला योजनाकार ने इसके तहत दादरी शहर की इन सात कॉलोनियों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार और नगर परिषद को भेजी थी। उस रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर नगर परिषद ने नया नक्शा तैयार कराने के लिए रोहतक के आर्किटेक्ट से संपर्क किया।
- पार्षद भी जता चुके सहमति
यह एजेंडा गत 17 फरवरी को आयोजित नगर परिषद सदन की बैठक में भी रखा गया था। सभी पार्षदों ने इस एजेंडा पर सहमति जताते हुए सदन में प्रस्ताव पास कर दिया था। पार्षद स्वयं भी बाहरी क्षेत्र वैध कॉलोनियों के नक्शा में शामिल न होने से परेशान हैं। वो चाहकर भी उस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करवा पा रहे।
- शहर की सीमाएं बढ़ाने की भी जरूरत
दादरी शहर की सीमाएं बढ़ाने की दरकार है। इसके लिए जिला मुख्यालय को कुछ बड़ी परियोजनाओं की भी दरकार है। शासन और प्रशासन को भी इसे सिरे चढ़वाने के प्रयास करने चाहिए। सीमाओं का विस्तार होने के बाद शहर की सुविधाएं भी बढ़ेंगी।
सात कॉलोनियों को शहर की वैध कॉलोनियों के नक्शा में जोड़ा जाएगा। रोहतक में नया नक्शा तैयार करवाया जा रहा है। मंगलवार तक हम इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज देंगे। सदन में भी यह प्रस्ताव रखा गया था जिस पर पार्षदों ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें