संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेलो इंडिया बीच गेम्स-2025 में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 13 मई को पलवल स्थित सुभाष खेल परिसर में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें कबड्डी और सेपकटकरा खेल के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन दीव में किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष किसी भी आयुवर्ग में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट व फोटो लेकर जाएं। इसके लिए खिलाड़ी सुबह ही मैदान में पहुंच जाएं। अपना पंजीकरण करवाकर ट्रायल में भाग लें। इसमें चयनित खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।