फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एपीके फाइल के रूप में शादी का डिजिटल कार्ड भेज खाते से उड़ाए 90 हजार

Thu, 26 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने शादी सीजन का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। गांव भागवी निवासी एक टाइल फैक्टरी संचालक के मोबाइल पर अनजान नंबर से एपीके फाइल के रूप में शादी का डिजिटल कार्ड भेजकर फोन हैक कर खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भागवी निवासी नौरतन ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह टाइल फैक्टरी चलाता है। गत दो फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान ग्रुप से शादी के कार्ड की एक फाइल प्राप्त हुई थी। उसने एपीके फाइल को फोन में इंस्टॉल कर लिया। गत 19 फरवरी को उसके फोन पर अचानक खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे।
जब उसने बैंक में जाकर खाते की स्टेटमेंट चेक की तो खाते से 15-15 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन, एक 20 हजार और एक 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की गई थी। कुल 90 हजार रुपये उसके खाते से उड़ा लिए गए। उसने तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें