फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन समय में भी दृढ़ता से आगे बढ़ने में मदद मिलती है गुरुकुल की शिक्षा से : महादेव

Fri, 07 Jun 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कन्या गुरुकुल चरखी दादरी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्यातिथि समाजसेवी महादेव बलाली का स्व
विज्ञापन
बाढड़ा। कन्या गुरुकुल पंचगांव में चल रहे नौ दिवसीय आत्मरक्षा, योग, व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र शिविर में वीरवार को जन मानस सहायता फाउंडेशन के संयोजक महादेव बलाली मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि यहां की छात्राओं को कठिन समय में भी खुद को दृढ़ता से खड़े रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

बलाली ने कहा कि महाशय मंसाराम ने दूरगामी सोच के कारण लड़कियों की शिक्षा के लिए अपनी संपत्ति और भूमि दान कर दी थी जहां आज 300 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। समाजसेवी बलाली ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना लोहा भी मनवा रहीं हैं। योग और आत्मरक्षा शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समाज में अपनी रक्षा के लिए लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा कई उद्देश्यों पर आधारित होती है। इस शिक्षा प्रणाली से मिले निर्देश छात्रों को अपनी तरह की जीवन शैली बनाने में मदद करते हैं। शिविराध्यक्ष आचार्य जया आर्य ने गुरुकुल के इतिहास का वर्णन किया। बताया कि यहां जूडो-कराटे, लाठी चालन, संध्या-हवन, वैदिक सिद्धांतों और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्य समाज प्रचारक एवं ब्रह्मचारिणी कल्याणी आर्य ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती संबंधी भजन सुनाया।
विज्ञापन

कन्या गुरुकुल संस्थान के प्रधान पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पंचगांवा ने मुख्य अतिथि बलाली को स्वामी दयानंद सरस्वती का चित्र भेंट किया। इस दौरान पूर्व एसडीएम इंद्र सिंह आर्य, विक्रांत सांगवान बलाली, विनोद मांढ़ी, कुलदीप शास्त्री, प्रवक्ता भावना डांगी, प्रवेश बाढड़ा, मोहित सांगवान, जितेंद्र डांडमा, मास्टर हरपाल आर्य, मास्टर कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें