फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए 5 फरवरी को किया जाएगा चयन

Thu, 05 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कैथल में 7 फरवरी को आयोजित जाने वाली हरियाणा अंतर जिला सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता को लेकर रग्बी इंडिया की ओर से स्थापित हरियाणा रग्बी एडहॉक कमेटी ने हरियाणा के जिला रग्बी संघों की ऑनलाइन के माध्यम से बैठक ली। दादरी जिले से जिला रग्बी फुटबॉल संघ से सह सचिव सुदेश तक्षक ने बैठक में हिस्सा लिया एवं जानकारी दी कि जिले की टीमों का चयन 5 फरवरी को शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में किया जाएगा और एक बेहतरीन टीम मैदान में उतारी जाएगी।
विज्ञापन


कोच राजेश तक्षक ने बताया कि बैठक में हरियाणा में रग्बी के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर जिला संघों से विस्तृत चर्चा की गई। इसमें हरियाणा राज्य अंतर जिला सीनियर (महिला एवं पुरुष) रग्बी सेवन प्रतियोगिता के आयोजन पर निर्णय लिया गया। बैठक में एडहॉक कमेटी सदस्य/सचिव संदीप ने बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर (महिला एवं पुरुष) रग्बी सेवन प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को कैथल में किया जाएगा। जिसमें मैच ऑफिशियल एवं सिलेक्टर रग्बी इंडिया द्वारा अनुमोदित किए जाएंगे।
कोच राजेश तक्षक ने बताया कि खेलो इंडिया अश्मिता रग्बी लीग नॉर्थ जोन में हरियाणा की तीनों टीम सीनियर महिला, अंडर 18 लड़कियां और अंडर 15 लड़कियों को रग्बी इंडिया की ओर से खेलने का मौका दिया गया है। इसके लिए वर्ष 2025 की तीनों कैटेगरी की कैंपर लड़कियों में से टीम सिलेक्ट की जाएगी और इसके अलावा विशेष तौर पर 7 फरवरी को कैथल में सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट के समय ही अंडर-18 एवं अंडर-15 की लड़कियों का भी ट्रायल लिया जाएगा जिस किसी भी खिलाड़ी को उक्त ट्राइल में भाग लेना है, वे 7 फरवरी को प्रातः 9 बजे रिपोर्ट कर सकते हैं। अंडर 18 में वर्ष 2007 एवं 2008 में जन्मी लड़कियां और मेडिकल के साथ 2009 की लड़कियां भाग ले सकेंगी और अंडर 15 में वर्ष 2010 एवं 2011 में जन्मी लड़कियां और मेडिकल के साथ 2012 में जन्मी लड़कियां भाग ले सकेंगी। सीनियर में वर्ष 2007 या इस से पूर्व जन्मी लड़कियां भाग ले सकती हैं, मेडिकल के साथ वर्ष 2008 में जन्मी लड़कियां भी भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें