फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मस्जिद की बढ़ाई सुरक्षा, डीसी ने की भाईचारा कायम रखने की अपील

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर की मस्जिद की सुरक्षा में तैनात पुलिस वाहन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नूंह में हुई हिंसा के बाद दादरी जिला प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने सोमवार शाम से ही न केवल मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी, बल्कि खुफिया तंत्र को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए सक्रिय कर दिया है। हालांकि जिले में कानून व्यवस्था कायम है, जबकि प्रशासन ने भाईचारा कायम रखने की अपील की है। नूंह हिंसा पर मंगलवार को लोगों ने खूब चर्चा की और इस तरह की हिंसा पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने नूंह जिला में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए जिलावासियों से कानून-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिलावासी आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए शांति व्यवस्था बनाकर रखें। भारत देश पूरे विश्व में अपनी एकता और अखंडता के लिए जाना जाता है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। दादरी जिला के नागरिकों ने हमेशा ही आपसी भाईचारे व सौहार्द की मिसाल पेश की है।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाएं। अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग सहयोग, आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए ही करें। गलत काम करने वालों और शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन


- संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो पुलिस को करें सूचित
उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या कोई आपातकालीन स्थिति बने तो तुरंत जिला प्रशासन, संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

- जिले से गया था 55 लोगों का जत्था, सभी लौटे सकुशल
दादरी जिले से नूंह में आयोजित भाग लेने के लिए 55 लोगों का जत्था गया था। जत्थे की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री सीताराम ने की थी। राहत की बात ये है कि सोमवार रात 3 बजे जत्थे में शामिल सभी लोग घर लौट आए। दादरी से गए किसी भी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची।

- मस्जिद की यूं बढ़ाई सुरक्षा
जिला प्रशासन ने नूंह हिंसा के तुरंत बाद दादरी शहर स्थित मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार से ही मस्जिद के बाहर एक पुलिस वाहन तैनात है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी नियुक्त हैं। वहीं, खुफिया तंत्र भी हर गतिविधि पर पूरी नजर रखे हुए है।


नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मेरी अपील है कि आमजन शांति बनाए रखे और सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट न डालें। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी


दादरी ने सदैव भाईचारा की मिसाल पेश की है। मेरी अपील है कि जिलावासी किसी भड़काऊ पोस्ट या बयानबाजी को नजरअंदाज करे। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन

-प्रीति, डीसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें