फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आपातकालीन स्थिति में तीन मिनट के अंदर मतदान बूथ पर चिकित्सक के साथ पहुंचेगा सेक्टर ऑफिसर

Wed, 27 Mar 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मतदान के दिन 25 मई को इस बार सेक्टर ऑफिसर के साथ मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। किसी बूथ पर अगर किसी कर्मचारी या मतदाता को अचानक स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या आती है तो टीम तीन मिनट मेंं वहां पहुंचकर तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया करवाएगी। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने आदेश जारी कर दिए हैं और उन्होंने ही इस नई व्यवस्था की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि सूचना मिलने के तीन मिनट के अंदर सेक्टर सुपरवाइजर समेत चिकित्सक को मतदान बूथ पर पहुंचना होगा। सभी सेक्टर सुपरवाइजर के साथ एक-एक चिकित्सक मौजूद रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि कई बार मतदान के दौरान बूथ पर किसी मतदाता या कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ जाती है। उस स्थिति में मेडिकल टीम की तैनाती का फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर सुपरवाइजर समेत स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों की तैनाती का रोस्टर बनाया जाना है।
लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। जिले में 4,00,303 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। जिले में 482 बूथ बनाए गए हैं और ये बूथ 315 स्थानों पर बने हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2,05,036 मतदाता हैं जिनमें से 1,08,280 पुरुष और 96,754 महिला मतदाता हैं। वहीं, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,95,190 मतदाता हैं जिनमें 1,03,010 पुरुष और 92,179 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन



30 सेकंड में उठेगा कंट्रोल रूम के अंदर फोन
उपायुक्त ने बताया कि जिला में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। जहां 24 घंटे 1950 नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज को आदेश दिए गए हैं कि फोन 30 सेकंड के अंदर उठे और फोन पर कुशल व्यवहार किया जाए। इसके अलावा सी विजील एप पर भी आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत की जा सकती है।


इस बार दादरी में ही होगी मतगणना
इस बार लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की मतगणना भिवानी के बजाय दादरी में ही होगी। दादरी विधानसभा का स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र जनता कॉलेज में जबकि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र जेडीकेडीई स्कूल में बनाया गया है।


एक गांव के दो बूथों पर रहेगी विशेष नजर
पिछले चुनाव में जिले के दातौली गांव के दो मतदान बूथ ऐसे थे जहां 10 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इस बार प्रशासन की इन दोनों बूथों पर नजर रहेगी। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार जिले में अधिक से अधिक मतदान करवाया जाए और इसके लिए स्वीप टीमों ने मुहिम शुरू कर दी है।



सेक्टर ऑफिसर के साथ इस बार मतदान के दिन मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें