फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी, सीटों के लिए नहीं मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्नातक कोर्स में दाखिला के लिए शुक्रवार शाम दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें बीए संकाय में दाखिले के लिए शहर के तीन कॉलेजों में 155 विद्यार्थियों के नाम आए हैं। बीएससी नॉन मेडिकल में नौ और कॉमर्स संकाय की सूची में महज एक ही विद्यार्थी का नाम आया है। ऐसे में दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद दाखिला के लिए मारामारी नहीं है।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों में दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 40 प्रतिशत है। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद इस बार भी इतने प्रतिशत ही दाखिले होने की उम्मीद है। कॉलेजों के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट की बात की जाए तो शहर के जनता कॉलेज में बीए की लिस्ट में 94 बच्चों का नाम जारी किया गया है। वहीं, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए नौ विद्यार्थियों का नाम जारी किया गया है। कॉलेज के अन्य कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की रुचि कम देखने को मिली। इसलिए अन्य कोर्सेज में दाखिला के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हुई।
शहर के एपीजे महिला महाविद्यालय की बात करें तो बीए में नौ छात्राओं का नाम जारी किया गया। वहीं, बीकॉम के कोर्स के लिए सिर्फ एक छात्रा का नाम जारी किया गया। इसी प्रकार दादरी का राजकीय पीजी कॉलेज में बीए कोर्स में दाखिला के लिए 52 विद्यार्थियों का नाम जारी किया गया है। जबकि कॉमर्स संकाय में दाखिला के लिए किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। यह हाल विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज न मिलने के कारण है।
विज्ञापन

22 अगस्त तक जमा करवाए फीस
जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में जारी किया गया है। वो विद्यार्थी अपने कोर्स की फीस 22 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं। प्राइवेट कॉलेज में विद्यार्थी अपने कोर्स की फीस को ऑफलाइन कॉलेज में जाकर या फिर ऑनलाइन मोड़ के जरिये जमा करा सकते है। वहीं, सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों को अपनी फीस ऑनलाइन ही जमा करवानी पड़ेगी। हालांकि कई कॉलेजों में विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, जिनकी सहायता लेकर विद्यार्थी अपनी फीस को जमा करवा रहे हैं।
-- 26 अगस्त को होगी ओपन काउंसिलिंग
दोनों मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बची हुई सीटों पर कॉलेजों में 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इस काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों ने किसी कॉलेज या फिर ऑनलाइन दाखिला के लिए आवेदन नहीं किया था वो भी शामिल हो पाएंगे और मेरिट के आधार पर दाखिला ले पाएंगे।
दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। 22 अगस्त तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद बची हुई सीटों पर 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज
जानिये...किस कॉलेज में अब तक कितनी सीटों पर हुए दाखिले
1= जनता कॉलेज दादरी -
-कोर्स का नाम- पहली लिस्ट में जारी नाम- दाखिला लिया- दूसरी लिस्ट में नाम जारी-
बीए-427-245-94
बीकॉम-60-48-0
बीएससी(नॉन-मेडिकल)-94-58-9
बीएससी सेल्फ फाइनेंस-14-07-0
बीएससी मेडिकल-33-18-0
बीएससी ऐक्चुरियल साइंस-19-04-0
==
2= राजकीय कॉलेज दादरी
कोर्स का नाम-पहली लिस्ट में जारी नाम- दाखिला लिया- दूसरी लिस्ट में नाम जारी
-बीए-146-49-52
==
3= एपीजे महिला कॉलेज दादरी-
कोर्स का नाम-पहली लिस्ट में जारी नाम- दाखिला लिया- दूसरी लिस्ट जारी
बीए-211-140-9
-बीकॉम-24-16-1
-बीएससी- 20-12-0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें