फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पकड़ी चरस की दूसरी बड़ी खेप, इस बार छह किलो 12 ग्राम बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चरस तस्करी के आरोपी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चरखी दादरी। अनलॉक के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर चरस की तस्करी हो रही है। एक सप्ताह के अंदर शनिवार को जिले में चरस की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस बार छह किलो 12 ग्राम चरस बरामद हुई है। मंदोली मोड़ के समीप से सीआईए टीम ने मंदोली गांव निवासी कार सवार दो युवकों के कब्जे से चरस बरामद की है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वो दिल्ली से चरस लेकर आए थे। पिछले 25 दिनों में जिला पुलिस तस्करों से करीब दस लाख रुपये की चरस बरामद कर चुकी है। डीएसपी बली सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार देर शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंदौली निवासी विकास और संदीप इयोन में चरस लेकर आ रहे हैं। वो कुछ देर बाद मंदोली टी-प्वाइंट अंडरपास के नीचे से गुजरेंगे। इस आधार पर सीआईए टीम ने वहां नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही एक इयोन को रुकवाया गया तो उसमें दो युवक सवार मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मंदोली निवासी संदीप और विकास बताया। कार की तलाशी लेने पर पर पुलिस को एक पॉलिथििन से चरस बरामद हुई। कांटे पर रखने पर वजन छह किलो 12 ग्राम मिला। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पिस्टल सहित पकड़ा जा चुका है आरोपी संदीप डीएसपी बली सिंह ने बताया कि एक आरोपी संदीप पर एक मामला पहले भी दर्ज है। उसे पुलिस टीम ने पहले अवैध पिस्टल समेत पकड़ा था। आरोपियों ने बताया कि वो दिल्ली से चरस खरीदकर लाए थे और इसकी मार्केट वेल्यू करीब पांच लाख रुपये है। 22 जून से 19 जुलाई तक पकड़ी गई 11.745 किलोग्राम चरस पुलिस टीम ने गत 22 जून को सारंगपुर मोड़ से डोहकी हरिया निवासी विरेंद्र को गिरफ्तार कर 145 ग्राम चरस बरामद की थी। गत 27 जून को पोकरवास टी-प्वाइंट से गाड़ी सवार दिल्ली व हरिद्वार निवासी दो लोगों से पुलिस ने 1.200 किलोग्राम चरस बरामद की थी। - गत 12 जुलाई को पुलिस ने लेघा व कारीरूपा निवासी दो लोगों से जुई-बाढड़ा रोड पर 4.533 किलोग्राम चरस बरामद की थी - गत 18 जुलाई को मंदोली टी-प्वाइंट से पुलिस ने इयोन सवार दो युवकों से 6.013 किलोग्राम चरस बरामद की है। - गत 28 जून को बाढड़ा निवासी नरेश को 46.5 ग्राम स्मैक और 2800 की नकदी समेत गिरफ्तार किया था। उसने 50 ग्राम स्मैक लाने की हामीं भरी थी। इस मामले के तार पहले पकड़ में आए मामलों से जुड़े हैं या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट सैंपल करवाने के बाद क्वारंटीन किया गया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बली सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें