फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कादमा आईटीआई में भरीं चारों ट्रेड की खाली सीटें

Tue, 17 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज चार की प्रस्तावित लीड
विज्ञापन

- मनपसंद ट्रेड का विकल्प मिलने पर लिया दाखिला, सांतौर आईटीआई में अब भी 38 सीटें खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। मनपसंद ट्रेड का विकल्प मिलने पर कादमा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चार ट्रेड में खाली हुईं सीटें फिर से भर गई हैं। इससे पहले इन ट्रेड में दाखिला लेने के बाद 14 विद्यार्थियों ने नाम कटवाए थे, जिसके चलते सीटें खाली हो गई थीं।
कादमा राजकीय आईटीआई प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से युवाओं में नाम कटवाने की होड़ लग गई थी। इससे संस्थान का ड्रेस मेकिंग ट्रेड पूरी तरह खाली हो गया। चार ट्रेडों से भरी हुईं सीटें भी दोबारा खाली हो गई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार व सोमवार को संस्थान में नए युवा दाखिला लेने पहुंचे। उन्होंने टीम से दस्तावेज सत्यापित कराए और मौके पर फीस भरकर दाखिला लिया। उन्होंने बताया कि कोपा में नौ सीटें खाली थीं। अब सभी सीटें भर गई हैं।
फायर टेक्नाेलॉजी ट्रेड में एक, इलेक्ट्रीशियन व वेल्डर से दो-दो प्रशिक्षुओं ने नाम कटवाए थे। अब संस्थान ने इन खाली सीटों पर नए दाखिले कर लिए हैं। अब संस्थान में ड्रेस मेकिंग की 20, स्टेनो हिंदी की 12 व डीएमसी की चार सीटें खाली हैं।
इसी प्रकार सांतौर आईटीआई प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान में 148 सीटें हैं। अब तक इनमें से 38 सीटें खाली हैं। संस्थान में अब तक किसी भी नए आवेदक ने दाखिला नहीं लिया है।
दाखिले के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि : सोमबीर
प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अब केवल 15 दिन ही शेष हैं। इसलिए जो युवा दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करके संस्थान में पहुंचें और दस्तावेज सत्यापित करवाकर दाखिला ले सकते हैं। शनिवार व रविवार को संस्थानों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक नियमित लें कक्षाएं : सुमित
प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान से नाम काटने के लिए विभाग की ओर से कुछ पैमाने दिए गए हैं। अगर कोई प्रशिक्षु नियमित कक्षाएं नहीं लेता है तो संस्थान को उसका नाम काटना होता है। इससे पहले फोन कर विद्यार्थी को नाम कटने की चेतावनी दी जाती है। अगर वह इस पर गौर नहीं करता तो संस्थान उसका नाम काट देता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से नियमित कक्षाएं लेने का आह्वान किया।
फोटो - 28
कादमा आईटीआई, जहां सभी ट्रेड की सीटें भर गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें