फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाल्मीकि नगर सहित गांवों में की गई तलाशी, संदिग्ध सामान कब्जे में लिया

Mon, 08 Jun 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अभियान के दौरान सामान को कब्जे में लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय भगवान वाल्मीकि नगर में नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान में सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर, स्टेट एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज निरीक्षक सुनील कुमार, बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सहित पुलिस टीमों व डॉग स्क्वॉयड ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस टीमों ने चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित साक्ष्यों की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वॉयड की सहायता से मकानों, कमरों और अन्य संदिग्ध स्थानों की विशेष जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ, अवैध सामग्री अथवा आपत्तिजनक सामान का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

संदिग्ध सामान को लिया कब्जे में
अभियान के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 एफ के तहत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सामान को कब्जे में लिया और उसकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं उनके संबंध में गहन जांच की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता नशे के कारोबार में पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाया अभियान
वहीं टीमों की ओर से बाढड़ा, हुई, रानीला और बास में भी विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने के लिए पुलिस प्रशासन के संपर्क नंबरों सहित नशा मुक्ति जागरूकता बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ-साथ पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध नशा तस्करों, सप्लायर्स तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाना भी है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पुलिस और आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें