गांव गोपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेश कुमार दलाल।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय व गोपी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं मिले। लापरवाही पर संज्ञान लेकर एसडीएम की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने बताया कि दोपहर को बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल कार्यालय में मौजूद नहीं मिली। उनके अलावा दो कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे जिस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद गोपी सीएचसी का निरीक्षण किया गया तो एसएमओ और कुछ कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम सुरेश कुमार दलाल ने बताया कि कुछ कर्मचारी कार्यालय नहीं मिलने की सूचनाएं मिल रही थी। इसे लेकर कुछ कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।