फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसडीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 किसान भवन में किसानों की समस्याएं सुनते एसडीएम सुरेश दलाल।
विज्ञापन
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल ने किसान भवन में किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही समाधान करवाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने मंडी से अनाज का जल्दी उठान करवाकर भुगतान करवाने की बात किसानों से कही।
विज्ञापन


सर छोटूराम किसान भवन में पहुंचे एसडीएम सुरेश दलाल ने किसानों से संवाद करते हुए क्षेत्र में रबी फसलों की अच्छी पैदावार पर बधाई दी। किसानों ने एसडीएम को बताया कि पिछले एक माह से सरसों, गेहूं मंडी में रखा हुआ है। खरीद व उठान न होने से उनका भुगतान नहीं हो पाया है। इससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैंं।
एसडीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकतर पिछला बकाया मुआवजा वितरण करवा दिया है और मंडी में जीएसटी विवाद के कारण खरीद व उठान में देरी हुई है। अब सारे प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है। अब जल्दी से उठान करवा कर पंजीकृत किसानों के खातों में पैसे भिजवाएं जा रहे हैं। उन्होंने गेहूं व सरसों उठान करने वाले अनुबंधित ट्रांसपोर्टर को निर्देश दे दिए हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, कमल हड़ौदी, इंद्रजीत सिंह डालावास, भूप सिंह दलाल, ब्रहमपाल बाढड़ा, करतार सिंह, ओमप्रकाश उमरवास, रामौतार लाड, ईश्वर सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें