फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते एसडीएम नवीन कुमार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समाधान शिविर लगाया गया। इसमें एसडीएम नवीन कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई करते हुए एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों में समस्याओं के समाधान के लिए शिविर के प्रति रुझान बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। नागरिक भी समाधान शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से की जा रही समस्याओं की सुनवाई के प्रति संतोष व्यक्त कर रहे हैं।

एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए शिविर में दर्ज शिकायतों का मौजूद अधिकारियों को समाधान त्वरित आधार पर करने के लिए तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर के दौरान नागरिक परिवार पहचानपत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और अन्य सरकारी योजनाओं और पुलिस विभाग से जुड़े मुद्दे लेकर पहुंचे। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।
विज्ञापन


- आमजन तक प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचाना मकसद
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक की सरकारी सेवाओं और योजनाओं तक आसान पहुंच हो। सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने में उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण में कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें