वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मान प्राप्त करते एचसीएस मनोज दलाल। विज्ञप्ति
फोटो 26 : वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मान प्राप्त करते एचसीएस मनोज दलाल। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। प्रदेश में जल, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में गिरते स्तर में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नीति आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आकांक्षी सेमिनार में हरियाणा की तरफ से गांव कारी धारणी निवासी एचसीएस मनोज दलाल ने भाग लिया। मनोज दलाल ने बाढड़ा, लोहारू व बहल आकांक्षी क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता पर दिए भाषण में अव्वल स्थान हासिल किया।
ज्ञान नगरी वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय आकांक्षी सेमिनार में लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने स्वच्छ जल का मानव जीवन में जरूरत विषय पर विचार रखे। मनोज दलाल ने दक्षिणी हरियाणा में नहरी पानी, भूमिगत जल व जरूरत पर तथ्यों व आंकड़ों सहित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भूमिगत जलस्तर में लगातार गिरावट आना चिंतनीय विषय है।
मनोज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नहरी पानी के साथ-साथ बरसाती पानी की स्वच्छता, सुलभता पर भी ध्यान देना जरूरी है। प्रतिवर्ष सरकार जल बचाने के मिशन पर भले ही करोड़ों रुपये जागरूकता के नाम पर खर्च कर रही हो, इसके सार्थक परिणाम न आना गंभीर चुनाैती है, जो मौजूदा व भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। भारत सरकार व उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनको सम्मानित किया।