फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिंचाई विभाग में तैनात जेई की स्कॉर्पियो चोरी

Sun, 19 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग में तैनात जेई की स्कॉर्पियो अज्ञात ने चोरी कर ली। स्कॉर्पियो में 60 हजार की नकदी समेत डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज भी थे। वहीं, शहर थाना पुलिस ने जेई की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से चिड़िया निवासी और फिलहाल शहर के मेजबान चौक के समीप रहने वाले दीप कुमार ने बताया कि वो सिंचाई विभाग में जेई हैं। 17 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो शिंबू खल बिनौला शोरूम के सामने खड़ी की थी। 18 जनवरी की सुबह करीब साढ़े 7 बजे जब वो वहां पहुंचे तो स्कॉर्पियो चोरी मिली। इसके बाद जेई ने पुलिस को सूचित किया और वाहन चोरी होने की लिखित शिकायत भी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें