फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लावारिस गोवंश की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत, परिवार का चिराग बुझा

Sat, 14 Oct 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में लड़ते गोवंश।
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

लोहारू और महेंद्रगढ़ चौक के बीच मुख्यमार्ग पर दो गाेवंशों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गामड़ी क्षेत्र निवासी स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। मृतक शौर्य खत्री (16) इकलौती संतान था ओर पुलिस ने शनिवार सुबह रोहतक पीजीआई में उसका पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, गत डेढ़ वर्ष के अंदर गोवंश की टक्कर से ये छठी मौत है।

जानकारी के अनुसार शौर्य खत्री मंदौला स्थित यदुवंशी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर वो स्कूल से आने के बाद स्कूटी पर सवार होकर अपने दादा के घर से गामड़ी क्षेत्र स्थित दूसरे घर जा रहा था। जब वो महेंद्रगढ़ और लोहारू चौक के बीच स्थित टाइल फैक्टरी के पास पहुंचा तो अचानक दो गोवंश सड़क पर आ गए और उन्होंने शौर्य की स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गोवंश की टक्कर से शौर्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, देर रात ही पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और शौर्य के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

- मूलरूप से दूधवा का रहने वाला था मृतक
मृतक शौर्य के पिता संदीप मूलरूप से दूधवा गांव का रहने वाले हैं। पिछले लंबे समय से संदीप गामड़ी क्षेत्र में डेयरी चला रहा है। शौर्य संदीप की इकलौती संतान था और इस हादसे ने परिवार का चिराग बुझा दिया है। हादसे में लाल के जान गंवाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- गोवंशों से इनकी भी हो चुकी मौत
केस:1-
80 वर्षीय महिला ने दो दिन बाद तोड़ा था दम
करीब 14 माह पहले गामड़ी क्षेत्र में घर के बाहर टल रही 80 वर्षीय महिला भतेरी देवी को गोवंश ने सींगों से उठाकर पटक दिया था। घायल होने के दो दिन बाद ही भतेरी देवी की मौत हो गई थी। मृतका के पोते संजय ने इसकी पुष्टि की।

केस:2-
घर के समीप मोड़ पर गोवंश की टक्कर से युवक की हुई थी मौत
करीब आठ माह पहले वार्ड-18 निवासी बलबीर सिंह नेहरा के बेटे विशाल की बाइक को घर के समीप मोड़ पर गोवंश ने टक्कर मार दी थी। हादसे में 34 वर्षीय विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। ये हादसा बेहद दुखद था।

केस: 3- चबूतरे पर बैठी बुजुर्ग महिला की हुई थी मौत
सात माह पहले वार्ड-15 में अपने घर के चबूतरे पर बैठी बुजुर्ग महिला 75 वर्षीय जीवनी देवी को गोवंश ने उठाकर पटक दिया था। उपचार के दौरान जीवन की मौत हो गई थी। बेटे दीपक के अनुसार दिल्ली तक उपचार करवाया, लेकिन मां बच न सकी।
विज्ञापन


केस:4-
सैर पर निकले बुजुर्ग को मारी थी गोवंश ने टक्कर
वार्ड-18 निवासी जिले सिंह राठी करीब डेढ़ साल पहले घर सुबह घूमने निकले थे। उसी दौरान गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उपचार पर काफी रुपये खर्च करने के बाद भी स्वस्थ नहीं हो पाए और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें