चोपटा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित
फोटो 15, 16
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा
चोपटा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय रखा गया। प्रदर्शनी में खंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया व खंड समन्वयक अधिकारी अतुल्य जोशी ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबन्धन, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन प्रबंधन विषय पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता में सूर्यप्रकाश शर्मा पीजीटी जीव विज्ञान, कृष्ण कुमार पीजीटी भौतिकी विज्ञान, डॉ. नवनीत चांडक पीजीटी रसायन विज्ञान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र गोदारा, राजकुमार रोलण, संदीप नुइयां, शंकर शर्मा, हनुमान, राय सिंह, विज्ञान अध्यापक मोहिंदर पाल, मोनिका शर्मा, रविंद्र सोनी, कुलदीप दलाल आदि मौजूद रहे ।
:::::
बॉक्स
ये रहा परिणाम
भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
प्रथम : हंसिका, एसकेके जीएमएस तरकांवाली
द्वितीय : अनु, जीएसएसएस गुड़िया खेड़ा
तृतीय : आयुष, पीएम श्री जीएसएसएस रूपावास
::::
बॉक्स :
परिवहन एवं संचार
प्रथम : अंकित, जीएसएसएस गुड़िया खेड़ा
द्वितीय : पंकज, जीएचएस कुम्हारिया
तृतीय : आदित्य शर्मा, एसकेके जीएमएस तरकांवाली
::::
बॉक्स
प्राकृतिक खेती
प्रथम : डिंपल, जीएसएसएस साहुवाला द्वितीय
द्वितीय : अक्षय कुमार, आरोही मॉडल स्कूल, नाथूसरी कलां
तृतीय : राहुल कुमार, जीएसएसएस ढुकड़ा
::::
बॉक्स
आपदा प्रबंधन
प्रथम : दीपक, जीएसएसएस गुड़िया खेड़ा
द्वितीय : मानसी, जीएसएसएस अली मोहम्मद
तृतीय : पूजा, जीजीएचएस कागदाना
:::::
बॉक्स
गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच
प्रथम : जयश्री, जीएमएसएसएस, जमाल
द्वितीय : रवीना, एनसीएम स्कूल कागदाना
तृतीय : संजीव, जीएसएसएस शेरपुरा
:::
बॉक्स
अपशिष्ट प्रबंधन
प्रथम : लोकेश, जीएसएसएस गुड़िया खेड़ा
द्वितीय : साहिल, जीएसएस रूपाणा गंजा
तृतीय : मीनाक्षी, जीएमएसएसएसएस नाथुसरी चौपटा
::::::
बॉक्स
संसाधन प्रबंधन
प्रथम : कार्तिक, जीएसएसएस गुड़िया खेड़ा
द्वितीय : ममता, जीएमएस गुसाईआना
तृतीय : तेजपाल, जीएसएसएस शाहपुरिया