फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसमी फूलों की खुशबू से महकेंगे स्कूल और सार्वजनिक स्थल

Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली के विस्तार और भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से जिले में एक व्यापक पौध वितरण अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 5 जनवरी से 20 जनवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जिले के 20 से अधिक शिक्षण संस्थानों सहित स्कूलों, पार्कों, मंदिरों, गुरुद्वारों, श्मशान घाटों और सरकारी कार्यालयों में मौसमी फूलदार, सदाबहार व औषधीय पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए राह क्लब दादरी के पर्यावरण संयोजक हरपाल आर्य ने बताया कि यह अभियान प्रदेशभर में 20 लाख से अधिक फूलदार पौधे निशुल्क वितरित करने की मुहिम का दूसरा चरण है। अभियान का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक और सार्वजनिक परिसरों को हरियाली व फूलों से सजाकर स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पौधे प्राप्त करने के इच्छुक शिक्षण संस्थानों, पंचायतों और अन्य संस्थाओं को पहले पौधरोपण के लिए भूमि तैयार करनी होगी। भूमि तैयार होने के बाद संस्थाएं अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधे प्राप्त कर सकेंगी।
इन संस्थानों में होगा पौध वितरण
अभियान के तहत श्रीराम पब्लिक स्कूल कान्हड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हड़ौदी, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय काकड़ौली हुक्मी, राजकीय उच्च विद्यालय किशनपुरा, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाढड़ा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कारी दास, गोविंदपुरा, काकड़ौली हुक्मी, लाडावास, खेड़ी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों, मंदिरों, गुरुद्वारों, श्मशान घाटों और सरकारी कार्यालयों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

फूलदार व औषधीय पौधों का होगा वितरण
डेलिया, गेंदा, स्नेक प्लांट, फ्लॉक्स, कोसमॉस, कैलेंडूला, डेजी, पैंजी, वर्बीना, गजेनिया, जेरेनियम, सालविया, एस्टर, डैफोडिल, फ्रेशिया, तिकोमा, सदाबहार सहित विभिन्न मौसमी और सदाबहार फूलों के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही एलोवेरा, गिलोय, पत्थरचट्टा समेत करीब 20 प्रकार के औषधीय पौधे भी दिए जाएंगे।
पौधों के साथ मिलेगा संरक्षण का मार्गदर्शन
इवेंट कोऑर्डिनेटर नवल सिंह और वंदना वर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे देने तक सीमित नहीं है। फाउंडेशन की ओर से सरकारी और निजी विद्यालयों, कॉलेजों, शिक्षण कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को पौधों के संरक्षण, सिंचाई और देखभाल से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें और पूरी तरह विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें