बौंदकलां के राजकीय स्कूल में स्कूल मुखियाओं को संबोधित करतीं बीईओ राजबाला फौगाट।
बौंदकलां। बौंदकलां स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट की अध्यक्षता में स्कूल मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रवेश उत्सव को लेकर स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
बीईओ राजबाला फौगाट ने बताया कि राजकीय स्कूलों में 23 मार्च से प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार- प्रसार करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शून्य ड्रॉप आउट पॉलिसी को लागू करना सुनिश्चित करें। पिछले तीन साल के ड्राॅप आउट बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करवाकर यह आंकड़ा शून्य करें।
खंड शिक्षा अधिकारी ने ई-अधिगम के अंतर्गत पास आउट विद्यार्थियों के टैबलेट व सिम जमा करने व कक्षा प्रभारी की ओर से इनका रिकॉर्ड तैयार करने को कहा। उन्होंने मुखियाओं को परीक्षा परिणाम तैयार करने, पाठ्य पुस्तकों की मांग, विद्यार्थी परिवहन योजना,एमआईएस पोर्टल को अपडेट करने, शत प्रतिशत विद्यार्थियों को ट्रांजिट करने व मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की गतिविधियां आयोजित करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्यपाल शास्त्री, अनिल सहरावत, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, चित्रलेखा ,बीआरपी डॉ. महेंद्र सिंह, पवन कुमार, नरेश, अनूप डाला, राकेश सांगवान आदि मौजूद रहे।