फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षित घोषित होने के नौ साल बाद भी नहीं ढहाया गया बौंदकलां कॉलेज का एडमिनिस्ट्रेशन भवन, हादसों का अंदेशा

विज्ञापन
फोटो 27 गवर्नमेंट कॉलेज का अनसेफ प्रशासनिक भवन जिसके चारों ओर रस्सी बांधी गई है। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकलां का एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक उद्घाटन के मात्र ढाई साल बाद ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने असुरक्षित घोषित कर दिया था। कॉलेज प्रशासन ने असुरक्षित घोषित होने के नौ साल बाद भी भवन को अभी तक नहीं गिरवाया है। इसके चलते भवन का मलबा रोजाना टूटकर गिर रहा है और इससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज बौंदकलां के एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक भवन का उद्घाटन पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने 12 नवंबर 2007 को किया था। निर्माण के करीब एक साल बाद ही भवन की छत से मलबा टूटकर गिरना शुरू हो गया और भवन निर्माण कमेटी ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया। कमेटी का तर्क था कि भवन निर्माण में खारे पानी का इस्तेमाल करने की वजह से मलबा टूटकर गिर रहा है।
नवनिर्मित प्रशासनिक भवन की दयनीय हालत के चलते ही निर्माण के मात्र ढाई साल बाद ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने मई 2010 में भवन को अनसेफ घोषित कर दिया था। अनसेफ घोषित के नौ साल हो चुके हैं लेकिन इस समयावधि में प्राचार्य के पद पर नियुक्त रहने वालों ने इसे गिरवाने की जहमत नहीं उठाई। भवन की छत का प्लास्टर गिर चुका है और दीवारों में दरारें आई हुई हैं। अनसेफ घोषित होने के बाद भी भवन में मात्र नोटिस ही लगवाया गया है जबकि नियमों तहत भवन पर बड़े अक्षरों में अनसेफ घोषित होने की चेतावनी लिखनी अनिवार्य होती है। गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल नरेश कुमार ने कहा कि अनसेफ प्रशासनिक भवन को गिरवाने के लिए जल्द ही प्रक्रिया आरंभ करवाई जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने अनसेफ भवन के बरामदे में रस्सी बांधकर अंदर जाने का रास्ता बंद किया है। इसके साथ ही अनसेफ भवन पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

भवन को गिरवाने के लिए कॉलेज ने नहीं की मांग: एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सुरेंद्र दलाल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय द्वारा अभी तक विभाग से भवन को गिरवाने के लिए कोई मांग नहीं की है। यदि कॉलेज प्रशासन भवन गिरवाने की मांग करेगा तो विभाग मौके पर जाकर भवन की अनुमानित कीमत तय करवा देगा। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया पूरी कर भवन गिरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें